Tue. Feb 10th, 2026

छपरा में बनने वाला डबल डेकर प्रोजेक्ट अब फाइलों में नहीं, ज़मीन पर दौड़ता दिखेगा — ऐसा संकेत आज जिला प्रशासन की समीक्षा बैठक से मिला।
08 जनवरी, छपरा।
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने गुरुवार को छपरा डबल डेकर परियोजना की प्रगति की गहन समीक्षा की और दो टूक कहा — “अब कोई बहाना नहीं चलेगा।”

बैठक में भू-अर्जन के तहत लंबित मुआवजा भुगतान को लेकर एक-एक रैयत की स्थिति की समीक्षा की गई। जिन रैयतों को अब तक भुगतान नहीं मिला है, उन्हें तुरंत मुआवजा देने का स्पष्ट निर्देश दिया गया।
जहाँ पारिवारिक आपसी विवाद के कारण भुगतान अटका हुआ है, उन मामलों को लारा कोर्ट में सुनवाई के लिए भेजने और मुआवजे की राशि कोर्ट में जमा कराने का आदेश दिया गया।
जिलाधिकारी ने साफ कहा कि निर्माण कार्य में बाधा बन रही सभी अवरोधी संरचनाएँ और अतिक्रमण अब तत्काल हटेंगे।
साथ ही पुल निर्माण निगम को निर्देश दिया गया कि वह कार्य की रफ्तार बढ़ाए, ताकि छपरा को यह बड़ी सौगात जल्द मिल सके।
इस अहम बैठक में नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता (विधि व्यवस्था), अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, परियोजना निदेशक (पुल निर्माण निगम), जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सदर छपरा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

👉 मतलब साफ है —
छपरा का डबल डेकर अब रुकने वाला नहीं, या तो रास्ता साफ होगा… या कार्रवाई तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *