छपरा के मौना पकड़ी बड़का दुअरा स्थित आर.बी.एस. पब्लिक स्कूल में रविवार को विद्यालय का नौवां वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर नगर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, नेत्र चिकित्सक डॉ. एस. के. पांडे, नगर विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र साह और पूर्व विधान मंडल अध्यक्ष गंगोत्री प्रसाद सहित कई प्रमुख लोग शामिल थे।

मुख्य अतिथियों ने विद्यालय के शैक्षणिक माहौल और बेहतर प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और उज्ज्वल भविष्य की दिशा भी दे रहा है।

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा रहा बच्चों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां। छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत और रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से उपस्थित सैकड़ों दर्शकों का दिल जीत लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. राजू कुमार, निदेशक प्रो. सियाशरण प्रसाद और प्राचार्या नीलम कुमारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान हमारे संपादक संजीव मिश्रा से बातचीत में छपरा के सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. एस. के. पांडे ने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था की सराहना की। वहीं विद्यालय के संचालक डॉ. राजू कुमार ने बताया कि वे अपने पिता के सपनों को साकार करने के लिए इस विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।


छपरा से संजीव मिश्रा,
eBihar Digital News।

