Wed. Feb 11th, 2026

छपरा ज़िले के मुकरेड़ा के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गए। यह घटना रात लगभग 10:30 से 10:45 के बीच की बताई जा रही है। दोनों युवक एकमा गोबराही गांव से न्योता कर अपने घर लौट रहे थे।

हादसे में काशी बाजार निवासी शुभाष राय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सुनील के पैर टूट गए हैं और उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

यल सुनील कुमार ने बताया कि “हम दोनों बाइक से लौट रहे थे, तभी एक बोलेरो ने तेज़ रफ़्तार में हमारी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि हम दोनों सड़क पर फेंक दिए गए।”

परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के बाद बोलेरो वाहन घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शोक की लहर
इस घटना की खबर मिलते ही काशी बाजार में शोक की लहर दौड़ गई है। शुभाष राय की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *