Wed. Feb 11th, 2026

छपरा शहर के कटहरी बाग समीप के मोहल्ला में दो पक्षों के विवाद में हुई जमकर मारपीट में दो भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
जिन्हें आनन फानन में छपरा इमरजेंसी अस्पताल पहुंचाया गया। यह दोनों भाई करिमचक खनुआ के नन्हे कुरैशी के पुत्र बताए गए हैं। उनमें से एक पुत्र 22 वर्षीय जाकिर कुरैशी की मृत्यु हो चुकी है, और दूसरा पुत्र निहाल कुरैशी 26 वर्षीय को गंभीर चोटे आई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि किसी कार्यवश कटहरी बाग के करीब मोहल्ले में गए थे, उनके बारे में यह बताया जा रहा है कि वह जाति से कसाई थे उनके पिता का कहना है कि मेरे बच्चे की मृत्यु मोब लिंचिंग के चलते हुई है।

हम कसाई सिर्फ जाति से हैं लेकिन व्यवसाय मजदूरी करते हैं, इधर घटना के बाद करीम चक मोहल्ले में काफी लोग आक्रोश में आ गए और स्थिति वहां की तनाव पूर्ण हो गई जैसे ही पुलिस प्रशासन को इस बात की पता चला पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी मौके वारदात से लेकर करीम चक मोहल्ले तक रात भर गस्ती करती रही और लोगों को शांत कराती रही। वहीं प्रशासन द्वारा घटना को अंजाम देने वालों में से कुछ की गिरफ्तारी की बात कही गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *