Wed. Feb 11th, 2026

छपरा की सड़कों पर आज तिरंगे का सैलाब उमड़ पड़ा। भारतीय जनता पार्टी ने सेना और देश के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता और शहरवासी जोश के साथ शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से मंगलवार को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में शामिल लोगों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
BJP नेता धर्मेंद्र चौहान ने eBihar Digital News से बातचीत में कहा—
तिरंगा हमारे देश की पहचान है, हमारी आत्मा है। यह केवल एक झंडा नहीं, बल्कि शौर्य, बलिदान और एकता का प्रतीक है। हम हमेशा देश की रक्षा और सम्मान के लिए एकजुट रहेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में BJP पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। नगरपालिका चौक पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद के स्मारक के पास राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *