Saran district वैश्य महासभा द्वारा छपरा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रतिनिधित्व करते हुए वीरेंद्र साह मुखिया ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा:
“होली रंगों का त्यौहार है, मिलन का त्यौहार है। यह मतभेद मिटाकर मन मिलाने का पर्व है। हमें आपसी भाईचारा और प्रेम को बढ़ावा देना चाहिए।”

कार्यक्रम के दौरान समाज में एकता, सौहार्द और सहयोग की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।




