वर्त्तमान अधिप्राप्ति वर्ष में जिला में एसएफसी के 9 सीएमआर केंद्र पर चावल किया जायेगा भंडारित


छपरा, 13 जनवरी
जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव ने आज बाजार समिति छपरा में एसएफसी के गोदाम में वर्तमान अधिप्राप्ति वर्ष के लिये सीएमआर प्राप्ति का शुभारंभ किया। जिला में एसएफसी के 9 गोदाम सीएमआर प्राप्ति केंद्र के रुप में चिन्हित हैं। इन गोदामों में चावल का भंडारण किया जा रहा है। वर्त्तमान अधिप्राप्ति वर्ष में 30 जून 2026 तक सीएमआर लिया जायेगा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्धारित मानकों के अनुरूप चावल की गुणवत्ता का परीक्षण करते हुए गोदाम में चावल का भंडारण सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर उपविकास आयुक्त श्री लक्ष्मण तिवारी, जिला प्रबंधक एसएफसी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।





