Wed. Feb 11th, 2026

छपरा के अमरेंद्र सिंह की हत्या के बाद उनका परिवार सदमे में है।
मासूम बच्चों की आंखों से बहते आंसू अब सवाल पूछ रहे हैं —
‘मेरे पापा को इंसाफ कब मिलेगा?’

क्या इस मासूम की ये गुहार सुनी जाएगी?
क्या अपराधियों को सज़ा मिलेगी?
देखिए पूरा वीडियो — एसएसपी, एसडीपीओ क्या कहते हैं
डबल मर्डर से थर्राया छपरा: गोदरेज शोरूम के मालिक अमरेंद्र सिंह और सहयोगी की निर्मम हत्या

छपरा, बिहार: बीती रात छपरा शहर में उस वक्त दहशत फैल गई जब गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

हत्या की यह वारदात शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्रों में से एक में हुई, जिससे व्यापारियों और आम नागरिकों में भारी आक्रोश है। आज सुबह छपरा के व्यावसायिक संघ, जन सुराज के नेता कन्हैया सिंह और मृतक के परिजन ने एसएसपी आशीष कुमार के आवास का घेराव किया।

घेराव के दौरान उन्होंने मांग की कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए — और यदि वे हथियारबंद मुठभेड़ में सामने आते हैं तो उनका एनकाउंटर किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *