सारण के मंगौली गांव में बहुरा पर्व पर वो हुआ, जिसकी कल्पना तक किसी ने नहीं की थी।
सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर पंचायत के मंगौली गांव से बहुरा पर्व के दिन एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां दो मासूम बहनों की पोखरा में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, बहुरा पर्व के अवसर पर गांव की अर्चना (20 वर्ष), पिता विजय ठाकुर, और निशा (13 वर्ष), पिता हरेराम महतो, दोपहर लगभग 12 बजे पोखरा में नहाने गई थीं। बहुरा पर्व पर बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत और स्नान करती हैं।

लेकिन किसे पता था कि जिन भाइयों के लिए वे आशीर्वाद मांगने गई थीं, उसी पोखरा का पानी उनकी जिंदगी छीन लेगा। अर्चना और निशा पानी में डूब गईं, और जब तक ग्रामीणों ने उन्हें निकाला, तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, बाकी जांच की जा रही है।
इस घटना की पुष्टि पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनीष कुमार ने की। पूरे गांव में मातम का माहौल है।

यह खबर स्थानीय सूत्रों और पुलिस द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। पोस्ट का उद्देश्य केवल सूचना प्रदान करना है। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाना या तथ्य से छेड़छाड़ करना दंडनीय अपराध है।

