मांझी विधायक रणधीर सिंह से खास बातचीत, समृद्धि यात्रा को लेकर चर्चा
मांझी विधायक रणधीर सिंह से खास मुलाकात के दौरान उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर 22 जनवरी को माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सारण दौरे को लेकर भी बातचीत हुई।

विधायक रणधीर सिंह ने बताया कि समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 जनवरी को सारण यानी छपरा की धरती पर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पहले भी सारण के लिए कई विकास योजनाओं की सौगात दे चुके हैं और इस बार भी जनता को कुछ न कुछ अच्छा मिलने की उम्मीद है।

रणधीर सिंह ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री का यह दौरा सारण और मांझी क्षेत्र के विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित होगा और समृद्धि यात्रा के तहत क्षेत्र को नई विकास योजनाएं मिल सकती हैं।
अब जिले की जनता की निगाहें 22 जनवरी पर टिकी हैं, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सारण की धरती से विकास को लेकर संदेश देंगे।




