छपरा: राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सारण जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के सचिव सह जज ब्रजेश सिंह ने बताया कि इस बार लोक अदालत में अधिक से अधिक सुलहनीय मामलों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य पक्षकारों के बीच आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराना है, ताकि लोगों को जल्द और सस्ता न्याय मिल सके। इसके लिए न्यायालय द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं कि अधिक से अधिक मामलों का समाधान समझौते के माध्यम से हो सके।

सचिव ब्रजेश सिंह ने यह भी बताया कि लोक अदालत से संबंधित किसी भी जानकारी या दुविधा की स्थिति में लोग जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के काउंटर पर जाकर संपर्क कर सकते हैं, जहां उन्हें पूरी जानकारी और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।



