Wed. Feb 11th, 2026

ऑपरेशन सिंदूर के क्रम में जम्मू कश्मीर में शहीद सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज़ का पार्थिव शरीर उनके गृह स्थल सारण जिला के गरखा प्रखंड स्थित जलाल बसंत पंचायत अंतर्गत नारायणपुर पहुंचा। इस अवसर पर डीआईजी श्री नीलेश कुमार, जिलाधिकारी श्री अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने अमर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धान्जलि दिया।

शहीद के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की तथा उन्हें धैर्य धारण की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *