eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

Advertisement

ट्रिपल मर्डर से कांपा सिवान – इंसानियत शर्मसार

सिवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव की मिट्टी आज खून से लाल हो गई जब एक ही दिन में तीन लोगों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया।

Advertisements

दो लोगों को तलवार से काट डाला गया, वहीं तीसरे को गोली मार दी गई। मृतकों की पहचान कौड़िया गांव के मुन्ना सिंह, रोहित सिंह और कन्हैया सिंह के रूप में हुई है।

मीणों के अनुसार, यह खूनी संघर्ष दो पक्षों के बीच चल रहे लंबे समय के विवाद का नतीजा था। बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष के शत्रुघ्न सिंह का गांव में ईंट भट्टा है, जिससे मृतकों का पुराना विवाद था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शत्रुघ्न सिंह अपराधी प्रवृत्ति का है।

त्या के बाद गुस्साई भीड़ ने पुलिस को मौके पर घुसने नहीं दिया। हालात इतने बिगड़ गए कि गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित, छपरा के एसएसपी डॉ. कुमार आशीष, सिवान के एसपी मनोज तिवारी और सारण DIG जी. निलेश कुमार को मौके पर पहुंचना पड़ा।

स्थिति को काबू में लेने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उधर, भगवानपुर हाट थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

परिजनों की मांग है – “हत्या के बदले हत्या चाहिए।”

सिवान एसपी मनोज तिवारी ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, कुछ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, बाकी दोषियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

अब सवाल ये है – क्या न्याय मिलेगा या फिर एक और खौफनाक कहानी फाइलों में दफन हो जाएगी?

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *