Wed. Feb 11th, 2026

सारण जिले के लिए यह खबर गर्व की है। दिघवारा प्रखंड के झौवा स्थित बीपीएससी शिक्षक उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंग्रेज़ी विषय के शिक्षक विकास कुमार सिंह को उनके शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मौका था “द टीचर्स फ्यूचर मेकर्स” मंच द्वारा आयोजित भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का, जहाँ बिहार के कोने-कोने से आए 200 से अधिक बीपीएससी शिक्षकों को एक साथ सम्मानित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया।

यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शिक्षकों के सम्मान का उत्सव बन गया। बिहार विधानसभा परिसर स्थित उपसभाभवन में आयोजित इस समारोह में शिक्षा, प्रशासन और समाज के कई दिग्गजों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ा दी।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ मंच साझा किया प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. के. सी. सिन्हा, पालीगंज विधानसभा के विधायक डॉ. संदीप सौरभ, शिक्षा विभाग के उपनिदेशक श्री संजय कुमार, पटना लॉ कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. डॉ. वाणी भूषण, सीआईडी (एसपीबी) के निदेशक आदरणीय बिपिन कुमार चौधरी, अवकाश प्राप्त पदाधिकारी आभा रानी, राष्ट्रीय डॉल्फिन शोध केंद्र, पटना के अंतरिम निदेशक डॉ. गोपाल शर्मा, बेस्ट सेलर लेखक रमेश चंद्र तथा शिक्षा जगत के चर्चित नाम रहमान सर मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन कुमार सुंदरम और शिक्षाविद कलाम सर ने किया, जिनकी ओजस्वी व प्रभावशाली प्रस्तुति ने पूरे सभागार को अंत तक बाँधे रखा।

इस सफल आयोजन के पीछे द टीचर्स फ्यूचर मेकर्स मंच के संयोजक डॉ. शैलेंद्र पांडे और संस्थापक डॉ. सुरेश कुमार की दूरदर्शिता और अथक प्रयास साफ़ नज़र आए। मंच के सक्रिय सदस्यों—अमर कुमार, राकेश कुमार, संजीव कुमार ‘बबलू’, डॉ. अंशु कुमारी, अरविंद कुमार, मोहम्मद सगीर, मोहम्मद शादाब, अरविंद कुमार नायक, विजय कुमार, शीतल शिवानी, अंजू कुमारी, अनुभूति जी सहित सभी कार्यकर्ताओं ने तन-मन-धन से कार्यक्रम को ऐतिहासिक

अंत में, बिहार भर से आए सभी सम्मानित बीपीएससी शिक्षक साथियों की मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि शिक्षक सिर्फ नौकरी नहीं करते, बल्कि पीढ़ियाँ गढ़ते हैं।

कुल मिलाकर, सारण के शिक्षक विकास कुमार सिंह का यह सम्मान पूरे जिले और शिक्षक समाज के लिए सम्मान की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *