छपरा शहर में हुई सर्जन डॉ. सजल कुमार की किडनैपिंग की कोशिश अब केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल बन चुकी है।
डॉक्टर साहब के इस बयान के बाद पूरे डॉक्टर समाज में भय और आक्रोश का माहौल है।
शहर के चिकित्सकों का कहना है कि इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि अपराधी बेखौफ हैं, और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर पुनर्विचार की जरूरत है।
डॉ. सजल कुमार ने यह भी कहा कि अगर उन्होंने समय रहते साहसिक फैसला न लिया होता, तो आज नतीजा कुछ और हो सकता था।
उनका यह बयान कानून-व्यवस्था की हकीकत को उजागर करता है।

अब बड़ा सवाल यही है—
क्या छपरा में डॉक्टर सुरक्षित हैं?
क्या अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो चुका है?
इस सनसनीखेज घटना के बाद प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

👉 पूरी आपबीती, डॉक्टर साहब की जुबानी—इस विशेष रिपोर्ट में।


