eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

छपरा में गूंजेगा स्वाभिमान, 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती का भव्य आयोजन

इतिहास की किताबों में कुछ नाम सिर्फ पढ़े नहीं जाते…
उन्हें जिया जाता है।
और ऐसा ही एक नाम है — महाराणा प्रताप।”
छपरा में इसी विरासत को याद करने की तैयारी है।
9 मई 2026 को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

स्थान — क्षत्रिय छात्र निवास, जगदम कॉलेज कैंपस, छपरा।
इस आयोजन को लेकर जब बातचीत हुई, तो वहां मौजूद थे अजय सिंह, देवेंद्र सिंह मुखिया, गुड्डा सिंह और कई अन्य लोग।
सभी ने एक सुर में लोगों से अपील की —
कि जिले और गांव-गांव से लोग आएं, इस उत्सव का हिस्सा बनें, और उस शख्सियत को याद करें जिसने कभी झुकना नहीं सीखा।
“कहते हैं, राजपूतों का इतिहास तलवार से लिखा गया…
और उसमें सबसे चमकदार नाम — महाराणा प्रताप।”
उन्होंने मुगलों की सत्ता के आगे घुटने नहीं टेके,
जंगलों में रहे, घास-फूस की रोटियां खाईं…
लेकिन स्वाभिमान नहीं छोड़ा।
486वीं जयंती के इस पावन अवसर पर आयोजकों ने सभी से सादर निवेदन किया है —
कि आएं, नमन करें, और उनके आदर्शों को याद करें।
“क्योंकि कुछ कहानियां बीतती नहीं…
वो हर पीढ़ी को जीना सिखाती हैं।”

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *