eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

“सम्राट पर PK का सीधा हमला!”

“सम्राट चौधरी पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला! बोले- ऐसे लोगों के रहते क्राईम कैसे रुकेगा?”
बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। जन सुराज के सूत्रधार Prashant Kishor ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार सरकार और उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary पर गंभीर आरोप लगाए।

ई-बिहार डिजिटल न्यूज़ के संपादक संजीव मिश्रा से खास बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्होंने पहले भी सम्राट चौधरी के “चाल-चरित्र” को लेकर सवाल उठाए थे। उनका आरोप है कि जब ऐसे लोग सत्ता के शीर्ष पदों पर बैठे हों तो अपराध और भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार की कार्यशैली पर भी निशाना साधते हुए कई मुद्दों पर सवाल खड़े किए। उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ने की संभावना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *