Wed. Feb 11th, 2026

छपरा: रौजा वार्ड नंबर 44 में युवक की हत्या, इलाके में सनसनी

छपरा शहर के रौजा वार्ड नंबर 44 में एक युवक की नि:शंस हत्या से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रिंस कुमार गुप्ता के रूप में हुई है, जो परमेश्वर प्रसाद गुप्ता का पुत्र था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। FSL की टीम जांच में जुटी हत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस दो व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। स्थानीय लोग दहशत में हैं और पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
इसके अलावा मृतक के पिता एवं भाजपा युवा नेता मनीष मिश्रा क्या कहते हैं सुने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *