होलिका दहन की रात… सड़क पर तड़पता रहा युवक… नहीं मिली समय पर मदद।
जलालपुर थाना क्षेत्र के कोठिया गांव की यह दर्दनाक कहानी है।
40 वर्षीय अमित सिंह…
बीती रात करीब 8 बजे अपनी बुलेट से घर लौट रहे थे।
कोठिया आईटीबीपी कैंप के पास…
उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े।
सबसे बड़ा सवाल यहीं से शुरू होता है।

जहां यह हादसा हुआ…
वहीं पास में आईटीबीपी कैंप है…
पुलिस के जवान मौजूद रहते हैं…
कोठिया गांव और आईटीबीपी कैंप की दूरी…
महज 1 से 2 किलोमीटर।
यानी…

जिस घर तक अमित को कुछ ही मिनटों में पहुंच जाना था…
वह घर नहीं पहुंच पाए।
घर पहुंची… तो सिर्फ उनकी लाश।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह काफी देर तक सड़क किनारे पड़े रहे…
अगर समय पर सहायता मिल जाती…
अगर प्राथमिक उपचार मिल जाता…
तो शायद कहानी कुछ और होती।
एक तरफ होलिका दहन की आग जल रही थी…
दूसरी तरफ एक परिवार की खुशियां राख हो रही थीं।
आज पूरा गांव होली के रंग में डूबा है…
लेकिन उस घर में सिर्फ सन्नाटा है।
सवाल सिर्फ हादसे का नहीं है…
सवाल है समय पर मदद का।

क्या कुछ मिनट की दूरी…
किसी की जिंदगी से बड़ी हो गई?
आप देख रहे हैं…
Sanjeev Mishra के साथ eBihar Digital News



