eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

छपरा में Science Exhibition का जलवा | MP जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पहुंचे Shailford School

छपरा से खबर | साइंस और स्वाद का संगम
छपरा के Shailford International School, मौना फाटक परिसर में शनिवार को भव्य Science Exhibition & Food Fest का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने विज्ञान के नवाचार मॉडल प्रस्तुत किए, वहीं फूड फेस्ट में स्वादिष्ट व्यंजनों की स्टॉल ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाराजगंज के सांसद Janardan Singh Sigriwal भी मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम में अभिभावकों, शिक्षकों और शहर के गणमान्य लोगों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *