eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

सोनपुर में कांग्रेस की बैठक: ‘पहले गोरों से लड़े, अब वोट चोरों से लड़ेंगे’ – सुधीर राय

आज दिनांक 24/10/2026 को गांधी स्वराज आश्रम सोनपुर में सारण जिला कांग्रेस कमेटी पूर्वी के अध्यक्ष सुधीर कुमार राय के अध्यक्षता में वोट बचाओ। देश बचाओ ।। कार्यक्रम के तहत जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एवं कार्यकर्म के पर्यवेक्षक डॉ सुधांशु त्रिपाठी जी ने कहा कि आज देश में सांसद और मंत्री मुख्यमंत्री सब के सब डमी है रिमोट मोदी के पास है। इसलिए कि वोट चोरी से सांसद,विधायक, सरकार बनती है तो विधायक सांसद सरकार का क्या सम्मान रहेगा।सारण जिला प्रभारी चौधरी ब्रह्म प्रकाश ने कहा कि जिला और ब्लॉक स्तर का आन्दोलन करने की जरूरत है बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुधीर कुमार राय ने कहा कि वोट बचाओ देश बचाओ आंदोलन को आजादी की लड़ाई के तरह लड़ना होगा पहले लड़ें थे गोरों से अब लड़ेंगे वोट चोरों से कार्यक्रम सारण जिला के पूर्व अध्यक्ष पूर्व प्रत्याशी अजय सिंह ने कहा कि आज देश अराजकता की

ओर बढ़ रहा है देश को वोट चोरों से मुक्त करना होगा और वह आन्दोलन से ही संभव है कार्यक्रम का संचालन जिला के पूर्व उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा कि आज देश के छात्र नौजवान राहुल गांधी के नेतृत्व में आन्दोलन कर रहे हैं उसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा नेले की जरूरत है वोट चोरी से सरकार बनीं है इसका साफ़ उदाहरण SIR में गलत तरीके से लगभग 13 करोड़ वोट काटे गए कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोनपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा दरिया पुर अध्यक्ष गिरजा प्रसाद राय परसा अध्यक्ष शम्भू प्रसाद राय मकेर गुड्डू कुमार अमनौर रंजन कुमार दिघवारा अध्यक्ष सुजीत कुमार जिला पूर्व उपाध्यक्ष विलायत हुसैन पूर्व प्रत्याशी करमू प्रसाद यादव राम बिनोद सिंह रामाकांत सिंह परिक्षण शर्मा अजय पंडित नवीन कुमार तन्नू नीतेश कुमार यूवा कांग्रेस के आकाश कुमार कृष्ण मोहन राजूराम अरविंद कुमार राम ईश्वर साह अमोद गोप पंकज सिंह परमार

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *