eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

“छपरा के अंकित मिश्रा बने SDM! BPSC में 45वीं रैंक, परिवार और जिले का बढ़ाया मान”

सारण जिले के छपरा से एक बड़ी और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। छपरा के अंकित मिश्रा ने बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 45वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन एसडीएम पद के लिए हुआ है।

अंकित मिश्रा के पिता एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर हैं। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले अंकित ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
आज जारी हुए बीपीएससी 70वीं परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में हजारों अभ्यर्थियों के बीच अंकित ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस सफलता से पूरे छपरा और सारण जिले में खुशी की लहर है।
अंकित मिश्रा की यह सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए लगातार संघर्ष करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *