छपरा, 14 जून:
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सारण पूर्वी द्वारा रविवार को पार्टी कार्यालय परिसर में “मीडिया संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव शामिल हुए।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के “12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण के” अभियान के तहत किया गया। इस दौरान राम कृपाल यादव ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में विकास और सुशासन को नई दिशा मिली है तथा आम जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

मीडिया संवाद के दौरान भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पार्टी नेताओं ने संगठन की गतिविधियों और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।
भाजपा नेताओं ने दावा किया कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है और इसी उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।

![]()









Leave a Reply