eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

“भरत तिवारी केस में नया सवाल: क्या घातक बल प्रयोग जरूरी था?”

जन सुराज के नेता एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल कुमार तिवारी ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

अतुल तिवारी का कहना है कि भरत तिवारी के पास मौजूद पिस्तौल की मारक क्षमता सीमित थी, जबकि पुलिस अत्याधुनिक हथियारों से लैस थी। उनका सवाल है कि यदि पुलिस को हथियार की क्षमता और परिस्थितियों की जानकारी थी, तो क्या घातक कार्रवाई के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था?

उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला कई सवाल खड़े करता है और इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। हालांकि, इन दावों और सवालों की पुष्टि जांच एजेंसियों की रिपोर्ट से ही हो सकेगी। फिलहाल मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए जा चुके हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *