आज प्रातः जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा मंडल कारा, छपरा में औचक छापेमारी की गई। इस क्रम में अनुमण्डल पदाधिकारी सदर सहित अन्य पदाधिकारी एवं सुरक्षा बल मौजूद थे।
Post navigation
आज दिनांक 03.11.2025 को प्रातः लगभग 08:00 बजे मढ़ौरा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भावलपुर, थाना मढ़ौरा, जिला सारण में आपसी विवाद को लेकर गोली चलने की घटना घटित हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुंदन सिंह पिता जयप्रकाश सिंह एवं छोटू सिंह तथा विवेक सिंह (दोनों पिता विजय सिंह) के बीच आपसी विवाद हुआ। झगड़े के क्रम में छोटू सिंह द्वारा गोली चलायी गयी, जिससे कुंदन सिंह के दोस्त अमन कुमार (उम्र 18 वर्ष), पिता उमेश साह, ग्राम सुथिहार, थाना डेरनी, जिला सारण को गोली लग गई। अमन कुमार अपने मामा सुनिल कुमार, पिता रघुनाथ साह, ग्राम भावलपुर, थाना मढ़ौरा के घर रहते थे।