सारण शिक्षक निर्वाचन: छपरा में मतदान जारी, बूथों पर शिक्षकों की उमड़ी भीड़
छपरा, सारण। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान जारी है। छपरा के डीएसएलआर कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शिक्षकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में शिक्षक मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
यह चुनाव शिक्षकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि अपने मुद्दों, अधिकारों और समस्याओं को सदन तक पहुंचाने के लिए उन्हें अपने प्रतिनिधि का चुनाव करना है। ऐसे में शिक्षक मतदाता अपने विवेक और पसंद के आधार पर मतदान कर रहे हैं।
पांच जिलों में हो रहा है चुनाव
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पांच जिले शामिल हैं—सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 10,748 मतदाता हैं। इनमें सारण जिले में सबसे अधिक 3,824 शिक्षक मतदाता हैं।

जिलेवार मतदाताओं की संख्या इस प्रकार है:
सारण: 3,824
सीवान: 2,183
गोपालगंज: 1,297
पूर्वी चंपारण: 1,701
पश्चिमी चंपारण: 1,743
इन पांच जिलों के शिक्षक मतदाता अपने प्रतिनिधि के चयन के लिए मतदान कर रहे हैं।
सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की नजर
मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और पुलिस की व्यवस्था पर नजर है। इस दौरान सारण के जिलाधिकारी ने मतदान प्रक्रिया को लेकर जानकारी दी, जबकि वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अपनी बात रखी।
वहीं, मतदान करने के बाद बाहर निकले शिक्षक मतदाताओं ने भी चुनाव, शिक्षकों के मुद्दों और अपने प्रतिनिधि से जुड़ी अपेक्षाओं पर अपनी राय साझा की।अब देखना होगा कि शिक्षक मतदाता किस प्रत्याशी पर भरोसा जताते हैं और शिक्षकों के अधिकारों, समस्याओं तथा मांगों को मजबूती से उठाने के लिए किसे अपना प्रतिनिधि चुनते हैं।

सारण शिक्षक निर्वाचन में दिव्यांग शिक्षक संतोष कुमार गिरी ने मतदान कर शिक्षकों के सम्मान और सम्मानजनक वेतनमान की मांग उठाई। भौतिक शास्त्र के शिक्षक संतोष कुमार गिरी ने बताया कि किन मुद्दों को ध्यान में रखकर उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
![]()





Leave a Reply