eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

सीमा की सुरक्षा के साथ अब महिलाओं के सपनों को भी मिल रही है नई उड़ान! 🇮🇳

सोनपुर मेला सिर्फ पशुओं के व्यापार, आस्था और परंपराओं का मेला नहीं है, बल्कि यह हुनर, मेहनत और आत्मनिर्भरता की भी एक अनूठी कहानी कह रहा है।
इस मेले में एक ऐसा स्टॉल भी है, जहां सीमा सुरक्षा बल यानी BSF सीमावर्ती इलाकों की महिलाओं के सपनों को बाजार देने की पहल कर रहा है।
बिहार और झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाली जीविका दीदियों के हाथों से बने उत्पाद यहां प्रदर्शित किए जा रहे हैं।
इन उत्पादों में मधुबनी पेंटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, शहद, मखाना, खूबसूरत डिजाइन वाले बैग, तौलिया, चादर, बेडशीट और कई तरह के हस्तनिर्मित सामान शामिल हैं।

खास बात यह है कि इन उत्पादों को बनाने वाली महिलाएं हैं और BSF उनकी मेहनत को लोगों तक पहुंचाने में एक सहयोगी की भूमिका निभा रहा है।
BSF के इस स्टॉल के माध्यम से इन उत्पादों की बिक्री की जा रही है और बिक्री से प्राप्त राशि संबंधित जीविका दीदियों तक पहुंचाई जाएगी।
यानी एक तरफ महिलाएं अपने हुनर से रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही हैं, तो दूसरी तरफ सीमा सुरक्षा बल उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने में मददगार बन रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *