पटना/बांकीपुर:
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में अब जातीय समीकरणों के बीच एक बड़ा राजनीतिक संदेश सामने आया है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं वरीय अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार पांडे ने खुलकर प्रशांत किशोर और जनसुराज के समर्थन का ऐलान कर दिया है।
वीरेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि “ब्राह्मण समाज को केवल राजनीति नहीं, बल्कि एक विकसित, समृद्ध और गौरवशाली बिहार चाहिए। जिस बिहार की कल्पना चाणक्य ने की थी, उसी दिशा में राज्य को आगे बढ़ाने की जरूरत है।”
उन्होंने कहा कि आज बिहार को जाति और दलों की सीमाओं से ऊपर उठकर विकास, शिक्षा, रोजगार और सुशासन की राजनीति की आवश्यकता है। इसी सोच को देखते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज और प्रशांत किशोर का समर्थन करने का निर्णय लिया है।

पांडे ने दावा किया कि बिहार के बुद्धिजीवी, शिक्षित और जागरूक वर्ग अब पारंपरिक राजनीति से आगे बढ़कर वैकल्पिक नेतृत्व की ओर देख रहे हैं। उनका कहना था कि बिहार की पहचान केवल चुनावी गणित से नहीं, बल्कि उसके गौरवशाली इतिहास और भविष्य की संभावनाओं से बननी चाहिए।
बांकीपुर उपचुनाव में ब्राह्मण महासभा के इस समर्थन को राजनीतिक जानकार महत्वपूर्ण मान रहे हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस समर्थन का चुनावी नतीजों पर कितना असर पड़ता है।
eBihar DigitalNews के लिए विशेष रिपोर्ट।

![]()






Leave a Reply