छपरा में विकास की एक बड़ी बैठक हुई। नाम है दिशा समिति की बैठक।
बैठक में सड़क से लेकर सिंचाई तक, पेड़ों की कटाई से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग और राम-जानकी पथ के निर्माण तक कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी, जिले के विधायक, जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण की मेयर और तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए गए।
लेकिन सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि बैठक में क्या-क्या चर्चा हुई?
सवाल यह है कि इन चर्चाओं का फायदा जमीन पर रहने वाले आम लोगों को कब मिलेगा?
सड़कों पर चलने वाले लोग आज भी परेशान हैं। कहीं सड़क निर्माण का इंतजार है, कहीं जाम की समस्या है, तो कहीं सिंचाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर लोगों की शिकायतें हैं।
बड़े-बड़े अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विकास का खाका तो तैयार होता है, लेकिन क्या आम आदमी की परेशानी भी उसी गंभीरता से सुनी जाती है?

बैठकें होती रहेंगी, प्रस्ताव बनते रहेंगे, फैसले भी लिए जाएंगे। लेकिन असली परीक्षा तब होगी, जब इन फैसलों का असर जमीन पर दिखाई देगा।
खैर, विकास को लेकर चर्चा हुई है। उम्मीद है कि काम भी होंगे।
अब सुनिए, इस बैठक के बाद सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने क्या कहा।

![]()


Leave a Reply