eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

“पूजा नहीं, चोरी की चर्चा! छपरा के धर्मनाथ मंदिर में बड़ा कांड

BREAKING NEWS | छपरा
छपरा का सबसे पुराना और आस्था का केंद्र धर्मनाथ धनी मंदिर में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है।
वहीं मंदिर के महंत और पुजारी के बयान भी आप सुन सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक, दान पेटी को तोड़कर उसमें रखा सारा पैसा चुरा लिया गया, साथ ही मां दुर्गा का सोने का हार और मंदिर के कई कीमती सामान भी चोरी कर लिए गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड और FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया है।
फिलहाल मंदिर परिसर में गहन जांच जारी है और पुलिस हर एंगल से चोरी की वारदात की पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *