eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

Advertisement

सारण में गैस-पेट्रोल पर बड़ा बयान 🚨 DM बोले- कोई कमी नहीं!

छपरा के समाहरणालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सारण के जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने रसोई गैस, पेट्रोलियम पदार्थ और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता को लेकर अहम जानकारी दी।

Advertisements

 

डीएम ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी तरह की कमी नहीं है। कुल 69 गैस एजेंसियों के माध्यम से लगातार आपूर्ति की जा रही है। 31 मार्च तक जिले में 30 हजार से अधिक सिलेंडर उपलब्ध हैं और सप्लाई भी नियमित रूप से जारी है।
वहीं पेट्रोल और डीजल की बात करें तो जिले में 130 पेट्रोल पंपों के जरिए पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। प्रशासन लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहा है ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
डीएम ने स्पष्ट कहा कि जिले में गैस या पेट्रोल की कोई क्राइसिस नहीं है, लोग अफवाहों से बचें और पैनिक बुकिंग न करें।

प्रशासन द्वारा कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक कई छापेमारी और प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। साथ ही, वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
जरूरत पड़ने पर आम लोग जिला नियंत्रण कक्ष में संपर्क कर सकते हैं, जहां सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक हेल्पलाइन सक्रिय है।

फिलहाल, प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सारण में गैस और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है, इसलिए लोग बेवजह घबराएं नहीं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *