eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

बाढ़ के बीच जन्मा कान्हा नाव से पहुंची मेडिकल टीम

छपरा के बाढ़ प्रभावित अकिलपुर दियारा से एक सुखद खबर सामने आई है। चारों ओर बाढ़ के पानी के बीच श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन एक नवजात शिशु की किलकारी गूंज उठी।
प्रसव पीड़ा से जूझ रही अनीता कुमारी तक स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम नाव के जरिए पहुंची और सुरक्षित प्रसव कराया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
इतना ही नहीं, मेडिकल टीम ने प्रसव के करीब पहुंच चुकी दो अन्य गर्भवती महिलाओं को भी रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां एक महिला का सुरक्षित प्रसव भी हो चुका है।

बाढ़ के कठिन हालात में स्वास्थ्य विभाग की नौका एंबुलेंस और मेडिकल टीमें लगातार लोगों तक पहुंच रही हैं। जन्माष्टमी के दिन आई यह खुशखबरी बाढ़ के बीच उम्मीद और जीवन का संदेश दे रही है। ❤️

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *