सारण पुलिस ने 25 जुलाई को छपरा के थाना चौक और नगरपालिका चौक पर हुए प्रदर्शन के दौरान हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं को लेकर आम जनता से सहयोग की अपील की है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने पुलिस बल पर हमला किया, पुलिस वाहनों एवं लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। साथ ही मीडिया कर्मियों और आम नागरिकों पर भी लाठी, डंडे तथा ईंट-पत्थरों से हमला किए जाने की बात कही गई है।
पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल उपद्रवी तत्वों की पहचान के लिए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से उनकी तस्वीरें सार्वजनिक की जा रही हैं। सारण पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जारी किए गए फोटो में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान कर पुलिस को सूचना दें, ताकि उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सके।

एसएसपी कार्यालय ने कहा है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी छात्र प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने के मामलों में पुलिस कार्रवाई कर चुकी है।
सूचना देने के लिए संपर्क नंबर
वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण – 9031827135
पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) – 9031827144
जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष – 9031036406
नगर थाना अध्यक्ष – 9031827154
सारण पुलिस ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही कहा है कि उपद्रवियों की पहचान में जनता का सहयोग कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

![]()







Leave a Reply