छपरा में मंगलवार की रात दो अलग-अलग दर्दनाक घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया।
पहली घटना छपरा-सीवान रेलखंड की है, जहां दाऊदपुर और कोपा स्टेशन के बीच बनवार ढाला के पूर्व, पोल नंबर 342 के समीप एक अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास जारी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

वहीं दूसरी ओर, एक अन्य मामले में करंट लगने से भी एक अज्ञात युवक की मौत होने की खबर सामने आई है। इस मामले में भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।
लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान कराने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों तथा लोगों से संपर्क किया जा रहा है।


![]()










Leave a Reply