छपरा में बन रहे डबल डेकर पुल का कार्य अब बहुत ही तेजी से हो रहा है। नगर पालिका चौक से लेकर करीब मौना चौक होते हुए गांधी चौक तक का कार्य विवादित था जिसे न्यायालय द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद इसके कार्य में तेजी आ गया है। कहा जा सकता है कि वह दिन अब दूर नहीं जब डबल डेकर पर फर्राटेदार गाड़ियां चलेगी। हालांकि पुल निर्माण निगम के अधिकारियों ने छपरा DM को आश्वस्त किया था कि यह कार्य हम May 2025 तक कर लेंगे, लेकिन इस पुल के बचे हुए कार्यों को देख कहा जा सकता है, कि May 2026 तक यह पूरा हो सकता है।
आपको बताते चले कि छपरा का यह डबल डेकर पूल 2018 में निर्माण कार्य शुरू हुआ था नीतीश और तेजस्वी के संयुक्त शासन काल में किया गया था जिसका क्रेडिट कभी RJD वाले तेजस्वी को देते हैं और कभी JDU वाले माननीय मुख्यमंत्री नीतीश को देते हैं।
हालांकि आम जनों में इस बात की खुशी है कि देश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर बनकर जल्द तैयार हो जायेगा।
इस पुल की बात करें तो पुल के नीचे तो गाड़ियां चलेंगी ही और साथ में डबल डेकर होने से दो लेयरों में गाड़ियां चल पायेगी।
इस डबल डेकर परियोजन की बात करे तो कुल लागत 411.32 करोड़ से ज्यादा तथा 3.5 KM लंबा पुल बनकर हो रहा है तैयार
हालांकि अब देखना होगा कि छपरा के लोगों को इससे कितना फायदा पहुंचता है। आप अपनी प्रतिक्रिया जरुर दें।




Leave a Reply