eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

युवा कांग्रेस चुनाव में आकाश कुमार बने सारण जिलाध्यक्ष, फैसल अनवर प्रदेश सचिव निर्वाचित

युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सोनपुर में हुआ स्वागत, सुधीर राय ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

सारण। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में सारण जिले से जिला अध्यक्ष पद पर निर्वाचित आकाश कुमार एवं प्रदेश सचिव पद पर निर्वाचित फैसल अनवर को बधाई देने और उनका स्वागत करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सारण जिला पूर्वी के अध्यक्ष श्री सुधीर कुमार राय ने सोनपुर में दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सुधीर कुमार राय ने विश्वास जताया कि आकाश कुमार और फैसल अनवर के नेतृत्व में युवा कांग्रेस सारण में और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के साथी पूरी ईमानदारी, निष्ठा और मजबूती के साथ संगठन के लिए काम करेंगे तथा युवाओं की समस्याओं और उनके अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे।

वहीं, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के प्रति अपनी आस्था जताते हुए कहा कि युवाओं के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी मजबूती से आवाज उठा सकती है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की उम्मीद जताई।
इस मौके पर बधाई देने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जितेन्द्र सिंह, प्रखंड अध्यक्ष राजेश शर्मा, नवीन सिंह तन्नू, आयन कुमार, करन कुमार, अर्जुन कुमार, अमन कुमार और राजा कुमार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में युवा कांग्रेस युवाओं को संगठन से जोड़ने, उनकी समस्याओं को उठाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

eBihar Digital News | छपरा-सारण की हर खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *