eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

छपरा में दर्दनाक हादसा: मजदूरी करने जा रहे व्यक्ति की मौत

छपरा में सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फकुली गांव निवासी 50 वर्षीय मोहन शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह अपने परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे और रोज की तरह मजदूरी के लिए घर से निकले थे।
बताया जाता है कि छपरा जाने के दौरान फोरलेन पर एक तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें इलाज के लिए छपरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

परिवार को उम्मीद थी कि मोहन शर्मा जल्द स्वस्थ होकर घर लौट आएंगे, लेकिन पटना में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मोहन शर्मा के निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोगों का कहना है कि वह मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी अचानक हुई मौत से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव में मातम का माहौल है।

पोस्टमार्टम के बाद उनका शव गांव पहुंचा, जहां नम आंखों से लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *