eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

छपरा में सुबह-सुबह पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़

छपरा में आज सुबह पुलिस और कुख्यात अपराधी शिकारी राय के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि शिकारी राय कल दिनदहाड़े पुलिस लाइन के पास हुई हत्या में शामिल था। जिस व्यक्ति की हत्या हुई थी, उसका नाम भीष्म राय बताया जा रहा है, और वह भी आपराधिक पृष्ठभूमि का था।

हत्या के तुरंत बाद एसएसपी कुमार आशीष ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच के लिए SIT गठित की।

आज तड़के करीब साढ़े 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि शिकारी राय अपने साथियों के साथ बिशनपुर के पास किसी बड़ी वारदात की फिराक में है। सूचना मिलते ही बिशनपुर थानेदार और विशेष टीम ने इलाके की घेराबंदी शुरू की।

पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में पुलिस के एसआई सुमन सिंह घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली शिकारी राय के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए।

बिहार में गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी बदलने के बाद पुलिस की कार्रवाई का तरीका भी बदला हुआ दिख रहा है। कई लोग इसे यूपी की तर्ज पर तेज़ और सख्त एक्शन बताते हैं।

फिलहाल घायल शिकारी राय पुलिस की गिरफ्त में है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *