
सारण जिले के छपरा में…
भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में आज एक ऐसा आयोजन हुआ…
जहाँ भविष्य की बिजली को… आज की उम्मीद बनाकर पेश किया गया।
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के तहत
‘सोलर लोन मेला-2026’ का आयोजन किया गया…
जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी Vaibhav Srivastava ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मंच से बताया गया…
कि अब छत पर सोलर लगाइए…
और बिजली के खर्च से राहत पाइए।
जिलाधिकारी ने कहा…
इस योजना से पर्यावरण संरक्षण भी होगा…
और बिजली बिल में बचत के साथ आर्थिक फायदा भी मिलेगा।
बैंकों की ओर से कोलेट्रल फ्री लोन…
सीधी सब्सिडी…
और 5 साल में लागत निकल जाने का दावा भी किया गया।
कहा गया…
EMI लगभग उतनी ही होगी…
जितना आप अभी बिजली बिल देते हैं।
साथ ही…
1 से 3 किलोवाट तक के सोलर प्लांट पर
30,000 से 78,000 रुपये तक की सब्सिडी…
और 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का वादा भी सामने रखा गया।
लेकिन…
छत पर सूरज उगाने की बात हो रही है…
कहा जा रहा है—बिजली मुफ्त हो जाएगी…
और आपका बिल… लगभग शून्य।
लेकिन…
हर रोशनी के साथ कुछ परछाइयाँ भी होती हैं।
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana…
नाम में ही ‘मुफ्त’ है…
पर क्या वाकई सब कुछ मुफ्त है?
सबसे पहले—खर्च।
सब्सिडी के बाद भी… जेब से पैसा जाएगा।
हर घर… यह खर्च उठा पाए… जरूरी नहीं।
फिर छत…
हर किसी के पास बड़ी और खाली छत नहीं होती…
कई घरों में एक ही छत… और कई हिस्सेदार।
अब बताइए… सूरज किसके हिस्से में आएगा?
और जो बिजली दिन में बनेगी…
वो रात में कैसे चलेगी?
बैटरी लगेगी…
और बैटरी सस्ती नहीं होती…
उसका रख-रखाव भी आसान नहीं।
फिर मौसम…
बारिश होगी… धूल होगी…
तो उत्पादन कम होगा।
300 यूनिट का वादा…
हर महीने पूरा होगा… इसकी गारंटी कौन देगा?
बैंक कहते हैं—आसान लोन…
लेकिन कागज़… शर्तें… मंजूरी…
क्या सब कुछ उतना ही आसान है?
और मान लीजिए… आपने सब लगा लिया…
तो मेंटेनेंस?
खराबी?
सर्विस?
क्या हर शहर, हर गांव में तुरंत सुविधा है?
योजना अच्छी है…
इरादा भी सही है…
लेकिन हर घर की सच्चाई अलग है।
कहीं यह योजना राहत बनेगी…
तो कहीं… एक नई जिम्मेदारी भी बन सकती है।
इसलिए…
सिर्फ फायदे नहीं…
पूरी तस्वीर देखिए…
क्योंकि असली रोशनी…
सवालों से ही आती है।

![]()


Leave a Reply