“समस्तीपुर से एक ऐसी खबर आई है, जिसने रिश्तों को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादापुर वार्ड-6 का है, जहां सुबह-सुबह घर में घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मृतक की पहचान 30 साल के सूरज कुमार के रूप में हुई है। परिवार का आरोप है कि सूरज के ही चचेरे भाई ने इस वारदात को अंजाम दिया। दावा है कि आरोपी घर में पिस्टल लेकर घुसा और सूरज को एक के बाद एक तीन गोलियां मार दीं।

गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग दौड़े, सूरज को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पत्नी साधना कुमारी का आरोप है कि चचेरा देवर गणेश कुमार घटना के बाद मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि सूरज एक दिन पहले ही
कोलकाता से घर लौटे थे, जहां वे भवन निर्माण के काम से जुड़े थे।
अब सवाल ये है—आखिर ऐसा क्या हुआ कि रिश्तेदारी खून-खराबे तक पहुंच गई? पुलिस जांच में जुटी है, और आरोपी की तलाश जारी है।”

![]()










Leave a Reply