छपरा स्टेशन पर RPF सब-इंस्पेक्टर एलबी प्रसाद कनौजिया का अनोखा अंदाज वायरल, उद्घोषणा से यात्रियों को कर रहे जागरूक
छपरा, बिहार। दीपावली और छठ महापर्व समाप्त होने के बाद अब बड़ी संख्या में लोग अपने कार्यस्थलों की ओर लौट रहे हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर रेलवे प्रशासन भी विशेष सतर्कता बरत रहा है। इसी बीच छपरा जंक्शन पर आरपीएफ के एक अधिकारी का अनोखा अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
छपरा जंक्शन पर आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर एलबी प्रसाद कनौजिया अपनी खास उद्घोषणा शैली से यात्रियों को जागरूक कर रहे हैं। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
दरअसल, कनौजिया अपनी उद्घोषणा के माध्यम से यात्रियों को यात्रा के दौरान सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं। वे यात्रियों से अपने सामान, बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता का विशेष ध्यान रखने की अपील करते हैं।

कि यात्रा की जल्दबाजी में अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को नजरअंदाज न करें।

![]()

Leave a Reply