ज़रा इन तस्वीरों को गौर से देखिए…
ये कोई अपराधी नहीं है… ये कोई वांछित बदमाश नहीं है… ये कोई गैंगस्टर भी नहीं है…
ये भारतीय रेलवे के एक डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट हैं।
वर्दी पहने जवान हैं, रेलवे का अधिकारी है, और कैमरे में कैद हो रही हैं ऐसी तस्वीरें जो कई सवाल छोड़ जाती हैं।
आखिर ऐसी क्या परिस्थिति बन गई कि एक जिम्मेदार अधिकारी को इस तरह पकड़कर ले जाना पड़ा?
क्या यह कानून का पालन है? क्या यह अधिकारों का प्रयोग है? या फिर यह शक्ति का प्रदर्शन है?

जिस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, उसने पूरे रेलवे महकमे में हलचल मचा दी। कर्मचारी संगठनों ने विरोध जताया, सवाल उठाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती…
अब इस मामले में डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट की पत्नी सामने आई हैं। उनका दर्द कैमरे के सामने छलक पड़ा।
उन्होंने कहा कि जिस तरह उनके पति को घसीटते हुए ले जाया गया, जिस तरह उनका वीडियो बनाकर वायरल किया गया, अगर गलती पुलिसकर्मियों की है तो उनके साथ भी वैसी ही कार्रवाई दिखाई जाए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगी।
अब सवाल सिर्फ एक अधिकारी का नहीं है।
सवाल उस सम्मान का है, जो हर सरकारी कर्मचारी, हर नागरिक और हर इंसान का अधिकार है।
क्या किसी भी हालात में सार्वजनिक अपमान को उचित ठहराया जा सकता है?
क्या वर्दी का मतलब असीमित अधिकार है?
या फिर कानून के साथ-साथ संवेदनशीलता और गरिमा भी उतनी ही जरूरी है?
जांच जारी है, सच सामने आएगा।
लेकिन तब तक यह वीडियो बार-बार एक ही सवाल पूछता रहेगा…
क्या व्यवस्था में ताकत बड़ी है, या इंसान का सम्मान?
हालांकि 4 पुलिस वाले सस्पेंड बताए जा रहे हैं

![]()







Leave a Reply