छपरा में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महागठबंधन का प्रदर्शन, नगर पालिका चौक पर पुतला दहन
छपरा।
छपरा की नगर पालिका चौक पर गुरुवार को सियासी हलचल देखने को मिली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया।
प्रदर्शन में राजद, कांग्रेस, सीपीआई और सीपीएम समेत महागठबंधन से जुड़े कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
राजद की ओर से जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, पूर्व प्रत्याशी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, महासचिव सागर नौशेरवान, रफी इकबाल, अनिल यादव, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र राय, चंद्रावती देवी, संध्या राय, प्रीतम यादव और सदर प्रखंड अध्यक्ष देव कुमार प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं सीपीएम के जिला सचिव बटेश्वर कुशवाहा के साथ अरुण तिवारी, रविन्द्र नाथ गुप्ता, देवानंद प्रसाद, देवेन्द्र कुमार, एम.के. ओझा और दिनेश समेत पार्टी के अन्य नेता-कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
कांग्रेस की ओर से शंकर चौधरी और यासीन आजाद सहित कई नेता पहुंचे। वहीं सीपीआई की ओर से नागेन्द्र राय और पप्पू कुशवाहा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। उनका कहना है कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं और इनका स्पष्ट जवाब मिलना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया और ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।
संजीव मिश्रा ने प्रदर्शनकारियों से की सीधी बातचीत
इस पूरे प्रदर्शन के बीच eBihar DigitalNews के संपादक संजीव मिश्रा ने स्थानीय प्रदर्शनकारियों से सीधे बातचीत की।
बातचीत में उनसे सवाल किया गया कि आखिर वे ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग क्यों कर रहे हैं? इस मांग के पीछे उनके पास क्या तथ्य और तर्क हैं? क्या यह उनकी व्यक्तिगत मांग है या पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर किया जा रहा विरोध?
प्रदर्शनकारियों ने अपने-अपने जवाब और तर्क सामने रखे।
अब इस विरोध प्रदर्शन का दूसरा पहलू भी महत्वपूर्ण है। एक तरफ नगर पालिका चौक पर महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज करा रहे थे, तो दूसरी तरफ कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया।

दिल्ली से उठी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग अब छपरा की सड़कों तक पहुंच चुकी है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—क्या यह सिर्फ राजनीतिक दलों का विरोध है, या इसके पीछे स्थानीय कार्यकर्ताओं और मतदाताओं की भी कोई अलग चिंता है?
इसी सवाल का जवाब जानने के लिए eBihar DigitalNews के संपादक संजीव मिश्रा ने प्रदर्शन स्थल पर मौजूद लोगों से सीधी बातचीत की।
देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट और प्रदर्शनकारियों से संजीव मिश्रा की सीधी बातचीत, सिर्फ eBihar DigitalNews पर।
डिजिटल युग का डिजिटल समाचार।
![]()









Leave a Reply