छपरा-सीवान होकर चलेगी सियालदह-गोरखपुर Festival Special Train, 14 फेरे लगाएगी
वाराणसी, 25 सितंबर 2026। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए सियालदह और गोरखपुर के बीच द्वि-साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन छपरा और सीवान होकर चलेगी।
रेल प्रशासन के अनुसार, ट्रेन संख्या 03131 सियालदह-गोरखपुर द्वि-साप्ताहिक Festival Special 13 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार और बृहस्पतिवार को चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 03132 गोरखपुर-सियालदह स्पेशल 14 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी।
सियालदह से गोरखपुर का समय
ट्रेन संख्या 03131 सियालदह से रात 11:40 बजे रवाना होगी। अगले दिन यह नैहाटी, बैण्डेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर और सोनपुर होते हुए बिहार में प्रवेश करेगी।
ट्रेन छपरा में दोपहर 2:20 बजे और सीवान में 3:25 बजे पहुंचेगी। इसके बाद भटनी, देवरिया सदर और चौरी चौरा होते हुए शाम 6:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

गोरखपुर से सियालदह वापसी
वापसी में ट्रेन संख्या 03132 गोरखपुर से रात 8:35 बजे रवाना होगी। यह चौरी चौरा, देवरिया सदर और भटनी होते हुए सीवान में रात 11:15 बजे पहुंचेगी।
इसके बाद ट्रेन अगले दिन छपरा में रात 1:15 बजे पहुंचेगी। फिर सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बैण्डेल और नैहाटी होते हुए सियालदह दोपहर 3:40 बजे पहुंचेगी।
22 कोच की होगी ट्रेन
रेलवे के अनुसार, इस Festival Special Train में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 4 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 10 शयनयान, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 SLRD कोच शामिल हैं।
रेल प्रशासन के मुताबिक, त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन का संचालन कुल 14 फेरों के लिए किया जाएगा।
छपरा और सीवान के यात्रियों के लिए यह ट्रेन त्योहार के दौरान यात्रा का एक अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराएगी।

![]()



Leave a Reply