eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

त्योहार से पहले यात्रियों के लिए राहत: श्रीगंगानगर–समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन, छपरा में भी ठहराव

छपरा। आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने श्री गंगानगर जंक्शन–समस्तीपुर वाया गोरखपुर साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का छपरा में भी महत्वपूर्ण ठहराव दिया गया है, जिससे सारण और आसपास के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
गाड़ी संख्या 04731 श्री गंगानगर–समस्तीपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन 18 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। यह ट्रेन श्री गंगानगर से दोपहर 1:25 बजे रवाना होकर अगले दिन गोरखपुर, देवरिया सदर और सीवान होते हुए छपरा शाम 6:15 बजे पहुंचेगी और 6:25 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद ट्रेन सोनपुर, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर होते हुए रात 11:15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।
छपरा से वापसी में 4:55 बजे रवाना होगी ट्रेन
वापसी में गाड़ी संख्या 04732 समस्तीपुर–श्री गंगानगर साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन 20 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।
समस्तीपुर से रात 12:45 बजे रवाना होकर मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और सोनपुर होते हुए ट्रेन छपरा सुबह 4:55 बजे पहुंचेगी और 5:05 बजे रवाना होगी। इसके बाद सीवान, देवरिया सदर और गोरखपुर होते हुए ट्रेन आगे श्री गंगानगर के लिए जाएगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
ट्रेन का ठहराव श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, सिरसा, हिसार, रोहतक, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर समेत कई स्टेशनों पर होगा।
🚉 20 कोच की होगी ट्रेन
रेलवे के अनुसार इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 2 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा 2 एसएलआर/डी कोच शामिल हैं।
त्योहारी सीजन में छपरा से दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान की ओर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह स्पेशल ट्रेन एक अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *