“यह तस्वीर है शिवम सिंह की… हाथों में हथकड़ी है, चारों तरफ पुलिस का पहरा है, लेकिन चेहरे पर एक बेटे का दर्द साफ दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के रहने वाले शिवम सिंह इन दिनों जेल में बंद हैं। बताया
जाता है कि उनकी गिरफ्तारी के बाद परिवार गहरे सदमे में चला गया था। इसी बीच उनके पिता ने आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पिता के निधन की खबर मिलने के बाद अदालत की अनुमति पर शिवम सिंह को पुलिस अभिरक्षा में अंतिम संस्कार और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने लाया गया। कानून की बंदिशों के बीच जब शिवम ने अपने पिता को अंतिम विदाई दी, तो वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। यह भावुक दृश्य अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।”

![]()






Leave a Reply