eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

1 अक्टूबर से बदल जाएगा LPG सब्सिडी का नियम, जानें वायरल खबर का सच

सुनिए।
​सोशल मीडिया के डिजिटल बाज़ार में आज कल एक अफ़वाह तेज़ी से तैर रही है। मैसेज भेजा जा रहा है कि 1 अक्टूबर से आपका रसोई गैस सिलेंडर बंद हो जाएगा। चूल्हा ठंढा पड़ जाएगा।
​लेकिन ठहरिए। पैनिक करने की ज़रा भी ज़रूरत नहीं है।
​सच्चाई यह है कि न तो आपका गैस कनेक्शन कट रहा है, और न ही सिलेंडर की डिलीवरी रुकने जा रही है। 1 अक्टूबर 2026 से चूल्हा वैसे ही जलेगा जैसे कल जल रहा था।
​तो फिर बदला क्या है? पेंच कहाँ है?
​पेंच सिर्फ और सिर्फ सब्सिडी का है।
​अगर आपने अभी तक अपना Aadhaar e-KYC (बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन) पूरा नहीं कराया है, तो 1 अक्टूबर से आपके बैंक खाते में आने वाली सरकारी सब्सिडी का पैसा रुक सकता है। सिलेंडर आपको मिलेगा, लेकिन बाज़ार भाव (Market Price) पर। यानी बिना सब्सिडी के पूरी क़ीमत चुकानी होगी।
​सरकार का तर्क क्या है?

​सरकार का कहना है कि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन इसलिए कराया जा रहा है ताकि फर्ज़ी और डुप्लीकेट गैस कनेक्शनों की छँटाई की जा सके। सिस्टम से ‘फ़ैंटम’ यानी कागज़ी लाभार्थियों को बाहर निकाला जाए और हक़दार तक ही सब्सिडी की रकम पहुँचे।
​अब सवाल यह है कि आपको क्या करना चाहिए?
​स्टेटस चेक कीजिए: अगर आपका e-KYC पहले ही हो चुका है, तो आपको गैस एजेंसी की तरफ़ देखने की भी ज़रूरत नहीं है। आप निश्चिंत रहिए।
​अगर पेंडिंग है: अपनी ऑयल कंपनी—चाहे वो Indane हो, HP हो या Bharat Gas—उनकी आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जाकर स्टेटस देखिए। या फिर चुपचाप अपनी नज़दीकी एजेंसी जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करा लीजिए।
​और सबसे ज़रूरी बात—सावधान रहिए।
​त्योहारों का मौसम है और ठगों का बाज़ार भी गर्म है। आपके फोन पर कोई मैसेज आ सकता है कि “आज रात 12 बजे आपका कनेक्शन कट जाएगा, इस लिंक पर क्लिक करके e-KYC करें।”
​याद रखिएगा— कोई भी गैस कंपनी फोन पर OTP या PIN नहीं मानती। ऐसे किसी अनजान लिंक पर क्लिक मत कीजिए, OTP मत दीजिए।
​तो कुल जमा बात यह है कि चूल्हा जलता रहेगा, सिलेंडर आता रहेगा। बस अगर अपनी सब्सिडी बचानी है, तो समय रहते बायोमेट्रिक स्टेटस ज़रूर चेक कर लीजिए।
​संजीव मिश्रा
Ebihardigitalnews.com

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *