eBiharDigitalNews

डिजिटल युग का डिजिटल समाचार

Advertisement

गोलियों की तड़तड़ाहट से काँपा दरियापुर, शिक्षक की निर्मम हत्या

छपरा, दरियापुर:
सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिसाही गांव रविवार शाम गोलियों की गूंज से दहल उठा। अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने एक चार पहिया वाहन सवार दो लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में कोरोना बथान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष राय गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ वाहन में मौजूद चालक कांग्रेस राय भी इस गोलीबारी का शिकार हुए।

Advertisements

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों घायलों को छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया। इलाज के दौरान संतोष राय ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान स्वर्गीय विक्रम राय के पुत्र, 40 वर्षीय संतोष राय के रूप में हुई है। वे दरियापुर थाना क्षेत्र के इशाही गांव के निवासी थे। वे बतौर शिक्षक न केवल विद्यालय में, बल्कि समाज में भी बेहद सम्मानित और लोकप्रिय थे।

इस बर्बर वारदात ने एक बार फिर सारण जिले में अपराधियों के बढ़ते मनोबल और पुलिस की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है, लेकिन अब तक अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है।

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *