Tue. Feb 10th, 2026

जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा आज दिनांक 13.01.2026 को पथ प्रमंडल, छपरा तथा राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, छपरा द्वारा जिले में संचालित पथ निर्माण से संबंधित सभी परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति के संबंध में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी।

बैठक के दौरान खैरा बिनटोलिया पथ, एकमा मशरख पथ, एकमा डूमाईगढ़ पथ, विशुनपुरा ब्रह्मपुर पथ, रिविलगंज बिशुनपुरा मरीन ड्राइव, रिविलगंज बाईपास, दिघवारा भेल्दी अमनौर तथा छपरा मेडिकल कॉलेज पहुंच पथ निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की गयी तथा जिला भू अर्जन पदाधिकारी को संबंधित परियोजनाओं में यथाशीघ्र मुआवजा का भुगतान करने एवं कार्यपालक अभियंताओं को यथाशीघ्र पथ निर्माण का कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *