Tue. Feb 10th, 2026

“छपरा में कल गणतंत्र दिवस था।
तिरंगा लहराया, संविधान याद किया गया और बात हुई हक़ की… अधिकार की।
मौका था बीपीएसआरए छपरा यूनिट के दफ्तर का,
जहां संगठन के अध्यक्ष मुकेश रंजन ने झंडोतोलन किया।
आसपास थे—
संगठन सचिव पवन कुमार ओझा,
राज्य कार्यकारिणी सदस्य सलिल रंजन,
सह सचिव दीपक कुमार,
उपाध्यक्ष पीके त्रिपाठी…

और साथ में सैकड़ों सदस्य।
झंडा फहराने के बाद बात सिर्फ रस्मों की नहीं रही।
दफ्तर के अंदर बैठी एक अहम बैठक—
सवाल था संगठन कैसे मजबूत हो…
सदस्य कैसे बढ़ें।
इस बैठक में पहुंचे एनएफएसआरयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपक कुमार।
साथ थे राज्य कार्यकारिणी सदस्य संदीप कुमार और वरिष्ठ सदस्य अभिषेक रंजन।

दीपक कुमार ने नई लेबर लॉ की बात की—
आसान भाषा में,
ताकि हर सेल्स रिप्रेजेंटेटिव समझ सके
कि कानून उसके लिए क्या कहता है।
बैठक की कमान संभाली अध्यक्ष मुकेश रंजन ने
और समापन किया संगठन सचिव पवन कुमार ओझा ने।
कुल मिलाकर,
गणतंत्र दिवस सिर्फ झंडा फहराने तक सीमित नहीं रहा—
यहां संविधान की बात भी हुई
और अधिकार की भी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *